बागेश्वर: कोविड उपनल कर्मियों का अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सेवा विस्तार की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारी आंदोलन पर डटे हुए हैं। कर्मियों का यह आंदोलन जारी है।

मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन-

जिस पर उपनल कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उपनल कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने दो साल की सेवा के बाद उन्हें बेरोजगार कर दिया। कर्मियों ने कहा कि जब तक सरकार सेवा विस्तार या विभागीय इकाइयों में समायोजन की मांग को पूरा नहीं करेगी, आंदोलन चलता रहेगा।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान पूजा कनौजिया, मेघा परिहार, रेखा, सुरेश चंद्र, संजय कनौजिया, खीम गिरी आदि मौजूद रहे।