उत्तराखंड: राजकीय विश्वविद्यालयों में कुलपति के चयन के लिए राजभवन में होगा साक्षात्कार, यह भी होगा जरूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति के चयन में राजभवन की ओर से बदलाव किया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया में बदलाव-

राजकीय विश्वविद्यालयों में कुलपति के चयन की प्रक्रिया में सरकार की ओर से गठित सर्च कमेटी तीन से पांच नाम राजभवन को भेजती है। राजभवन की ओर से इनमें से कुलपति पद के लिए किसी एक का चयन किया जाता है, लेकिन अब राजभवन की ओर से इस प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है।

होगी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग-

इसमें पारदर्शिता के लिए अब पैनल में शामिल सभी उम्मीदवारों का राजभवन में साक्षात्कार होगा। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। इसके बाद कुलपति का चयन होगा। जिसके बाद राजभवन की ओर से उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के साथ इसकी शुरूआत कर दी गई है।