अल्मोड़ा: अधिक रॉयल्टी वसूलने‌ को लेकर प्रर्दशन जारी, मांग पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय में‌ पांच गुना रायल्टी के आदेश को वापस लेने सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरी करने की मांगों को लेकर हिमालयन कांट्रेक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में सदस्यों ने पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई सहित अनेक विभागों में तालाबंदी की।

की यह मांग-

नगर में सोमवार को हिमालयन कांट्रेक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में ठैकेदारों ने निर्माण कार्यों मे पांच गुना रायल्टी के आदेश को शीघ्र निरस्त करने, नवीनीकरण और रजिस्ट्रेशन के लिए बनाई गई नियमावाली को निरस्त कर पुरानी योजना लागू करने और निर्माण कार्यों में समय बढ़ाने और ठैकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का तीन दिनों में भुगतान करने की मांग की।

आन्दोलन की चेतावनी-

जिस पर सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर संगठन 16 अगस्त से सभी निर्माण विभागों में निविदाओं का पूर्ण बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान तालाबंदी करने वालों में अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह कनवाल, पृथ्वीराज सिंह मटेला, सुरेश सिंह मेहरा, नवाज खान, पूरन चंद्र पालीवाल, भूपेंद्र भोज, अकरम खान, अमर बिष्ट, दीवान आर्य सहित अनेक ठेकेदार मौजूद रहे।