नैनीताल: कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत के संजय तंवर ने जीती 21 किमी की 11वीं माउंटेन मैराथन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार को 11वीं माउंटेन मैराथन आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

मांउटेन मैराथन-

इस दौरान मल्लीताल पंत पार्क समेत नगर में खेल गांव जैसा माहौल रहा। जिसमें रविवार सुबह 7 बजे डीएसए मैदान से मैराथन की शुरुआत हुई। सिने अभिनेता हेमंत पांडे, विधायक सरिता आर्या, ओलंपियन मनीष रावत ने झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-

केआरसी रानीखेत में प्रशिक्षण ले रहे गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी संजय तंवर ने एक घंटा 22 मिनट 34 सेकेंड में 21 किमी की दौड़ पूरी की। उन्हें विजेता घोषित किया गया। दूसरे नंबर पर रहे मुनस्यारी पिथौरागढ़ के प्रवीण सिंह ने एक घंटा 22 मिनट 54 सेकेंड, जबकि तीसरे नंबर पर रहे बागपत (यूपी) के शिवा कुंडू ने एक घंटा 25 मिनट 28 सेकेंड में दौड़ पूरी की। वीरेंद्र कुमार चौथे और राघव शर्मा पांचवें स्थान पर रहे। वहीं महिलाओं में अल्मोड़ा मूल की एकता ने एक घंटा 36 मिनट 15 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला, मुजफ्फरनगर अर्पिता सैनी ने 1.36.53 में दूसरा तथा स्नेहल बिष्ट ने 1.42.28 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रूबी कश्यप चौथे और मनीषा पांचवें स्थान पर रहीं। 50 से 60 वर्ष आयुवर्ग में चरन सिंह एक घंटा 45 मिनट 35 सेकेंड, कैलाश महरा 2.18.38 और नवीन चंद्रा 2.21.41, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शिवेंद्र सिंह 2.23.50, अशोक कुमार शर्मा 2.29.27 तथा जीसीएस बिष्ट 2.09.43 समयावधि के साथ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को सायं को आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया।