सुबह की ताजा खबरें (31 अगस्त, गणेश चतुर्थी)

◆ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम और सुदृढ है।

◆ केंद्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने कहा- पिछले 8 वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की कल्‍याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक पहुंची।

◆ विदेश और शिक्षा राज्‍य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह की इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान सचिवालय की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा सम्‍पन्‍न।

◆ यह उनकी आसियान सचिवालय और इंडोनेशिया की पहली यात्रा थी। इस यात्रा का उद्देश्‍य इंडोनेशिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना था।

◆ डुरंड कप: हैदराबाद एफसी ने नेरोका एफसी को 3-0 से पराजित किया।

◆ जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ जिले में वाहन के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

◆ शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने दिल्‍ली में ब्राजील के शिक्षा मंत्री विक्‍टर गोदोय के साथ शिक्षा, उद्यमिता और नवाचार में सहयोग बढाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों शिक्षा मंत्रियों की यह बैठक जी-20 के शिक्षा मंत्रियों और शिक्षा कार्यकारी समूह की चौथी बैठक से पहले हुई है।

◆ जम्‍मू कश्‍मीर में प्रतिबंधित लश्‍कर- ए-तैयबा गुट से सम्‍बद्ध दो आतंकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये। मुठभेड़ दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां जिले में नागबल गांव में हुई।

◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि गणेश चतुर्थी भगवान गणेश की जयंती है जो ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। लोगों से सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने तथा गणेश भगवान के आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करने को कहा।

◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जहां से भी SSC भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं वहां हमने कड़ी जांच के आदेश दिए हैं। कुछ मामले STF और कुछ विजिलेंस को दिए गए हैं। भर्ती घोटालों के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

◆ लिस्बन यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों को एक घर के आंगन में डायनासोर का अवशेष मिला है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह विशालकाय जीव 14.5 करोड़ साल पहले दुनिया में था और आकार में करीब 25 मीटर लंबा (82 फीट) और 12 मीटर ऊंचा रहा होगा।