अल्मोड़ा के चौरा विश्वनाथ में आज से रामलीला मंचन शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के ग्राम चौरा विश्वनाथ अल्मोड़ा में आज दिनांक 11/10/ 2022 से रामलीला का शुभारंभ रात्रि 8:00 बजे से होगा।

दीप प्रज्वलन के साथ रामलीला का शुभारंभ-

जिस पर समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह नेगी एवम् सचिव नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि आज शुभारंभ 8:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम-

आज के रामलीला प्रसंगों में- देवगण स्तुति, रावण- विभीषण- कुंभकरण द्वारा द्वारा भगवान शिव से वर मांगना, रावण अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म, विश्वामित्र द्वारा राम को असुरों से रक्षा हेतु मांगना, ताड़का वध, मारीच- सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन, प्रमुख होंगे।