उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (14 अक्टूबर, शुक्रवार , कार्तिक , कृष्ण  पक्ष , पंचमी  , वि. सं. 2079)

Ten

◆ मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन और सेना के अधिकारियों की ओर से प्रस्तावित विभिन्न एजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

◆ देहरादून स्थित RIMC में भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर (National Integrity & Educational Development Organisation) और IOCL के मध्य गढ़वाली इण्डियन आर्मी आईओसीएल सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

◆ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य और संबंधित अधिकारियों के साथ आज नैनीताल के आलूखेत में आपदा ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया।

◆ देहरादून में आगामी 12 से 13 नवंबर तक वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण आयोजित किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब प्रदेश सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग भी इस आयोजन में सहयोगी होंगे।

◆ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने आज देहरादून के प्रेमनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1 से 19 वर्ष के लगभग 43 लाख बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी 10 औचित्यपूर्ण आवश्यक विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार करते हुए शासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

◆ हरादून स्थित डीएवी (पीजी) कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए आठवीं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश 15 अक्टूबर और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक है। आवश्यकता अनुसार अगली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

◆ देहरादून के प्लासू में आज एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। विकासनगर पुलिस थाना से प्राप्त सूचना के अनुसार त्यूणी से करीब 15 से 20 किलोमीटर आगे प्लासू गांव के पास एक वाहन करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया है। दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई।

◆ ऑल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के यूपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फलोदिया ने जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी गुरजीत कौर की हत्या के आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मृतका की अस्थियां विसर्जित नहीं की जाएंगी।

◆ अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल का नेतृत्व कर रही डीआईजी पी रेणुका देवी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्य आरोपी और निष्कासित भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के स्वामित्व वाले रिसॉर्ट (वनतारा रिसॉर्ट) का उत्तराखंड पर्यटन विभाग में पंजीकरण नहीं है।

◆ राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में केदारनाथ रोपवे को मंजूरी दे दी गई है। सोनप्रयाग से केदानाथ तक 13 किमी लंबे रोपवे के निर्माण से धाम की दूरी 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी।