नैनीताल: एरिज को हुए 50 साल पूरे, आज मनाई जा रही है एरीज स्वर्ण जयंती

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज स्थित 104 सेमी संपूर्णानंद ऑप्टिकल दूरबीन के 50 साल पूरे हो गए हैं।

जानें-

जिस पर दूरबीन के 50 साल होने पर आज एरीज स्वर्ण जयंती मनाने जा रहा है। अक्टूबर 1974 में इस दूरबीन को स्थापित किया गया था। दूरबीन ने खोज की दुनिया में अंतराष्ट्रीय स्तर पर अनेक कीर्तिमान स्थापित कर एरीज व देश को अलग पहचान दिलाई है।

एरीज स्वर्ण जयंती-

बताया जा रहा है कि संपूर्णानंद दूरबीन के स्वर्ण जयंती दो दिवसीय समारोह में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।पिछले 50 साल के अंतराल में इस दूरबीन से जुड़े विज्ञानी कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही इंजीनियर व अन्य कर्मचारी भी मौजूद होंगे। खगोल विज्ञान से संबंधित व्याख्यान होंगे और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।