उत्तराखंड: भगवान केदारनाथ धाम की दीवारों पर जड़वाई गई 550 सोने की प्लेट, मुंबई के व्यापारी ने दान किया 230 किलो सोना

उत्तराखंड में स्थित चारधाम विश्वविख्यात है। देश विदेश से यहां श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। विश्वविख्यात श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह के अंदर की दीवार अब सोने की बनाई गई है। इससे पहले यह चांदी की बनी हुई थी।

550 सोने की परतों से सजा बाबा केदार धाम-

मंदिर के गर्भ गृह को सोने से सजाया गया है। केदारनाथ धाम के गर्भ गृह की दीवारों और छत को 550 सोने की परतों से सजाया गया है। सोने की परतों से हुई साज-सज्जा के बाद गर्भ गृह पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक लगने लगा है। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सोने की परत चढ़ाने का काम विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद शुरू हो गया था।

मुंबई के व्यापारी ने दान किया 230 किलो सोना-

केदारनाथ धाम के लिए मुंबई के व्यापारी ने 230 किलो सोना दान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली के मुहूर्त पर केदारनाथ के गर्भगृह की भित्ति सोने की बनने के बाद यह श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। सोने की इस दीवार को बनाने के लिए मुंबईके एक व्यापारी ने करीब 230 किलो सोना दान किया है। इससे पहले केदारनाथ धाम के गर्भगृह की यह दीवार चांदी की थी। लेकिन अब यहां सोने की पतरी चढ़ाई जाएगी। इस सोने की पतरी पर भगवान शंकर के प्रतीक रहे शंख, त्रिशूल, डमरू जैसे चिन्ह उकेरे गए हैं। इसके अलावा सोने की इस पतरी पर जय बाबा केदार, हर हर महादेव भी लिखा गया है
मंदिर के गर्भगृह में तैयार की गई यह दीवार 230 किलो सोने से बनी है। यह सोने का दान मुंबई के एक व्यापारी ने किया है।