उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
करेंट की चपेट में आया युवक
जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर में देहरादून हाइवे पर स्थित चाय की दुकान में शाकिर पुत्र इमरान एवं गांव का ही बुहारन पुत्र अफजल पास ही केले के गोदाम में लगे एसी के पास चाय पी रहा था। तभी अचानक एसी का करंट आ गया। दोनों युवक उसकी चपेट में आ गये। जिसमें एक युवक शाकिर की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।