उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मसूरी में आज 5 और 6 नवंबर को एमएसए कप ओपन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।
प्रतियोगिता का आयोजन-
यह प्रतियोगिता ओपन एकल, डबल ओपन और वेटरन वर्ग में आयोजित होगी। उत्तराखंड स्टेट कैरम प्रतियोगिता में वेटरन वर्ग में 50 साल से ऊपर और सीनियर सिटीजन वर्ग में 60 साल से अधिक उम्र के लोग हिस्सा ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड स्टेट कैरम एसोसिएशन और मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है।