नैनीताल: जिप्सी पर सवारी कर रहे पर्यटकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, पलटी जिप्सी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नैनीताल के रामनगर फाटो जोन में बीते दिन जंगल सफारी के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बचा।

मधुमक्खियों का हमला

मिली जानकारी के अनुसार तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत फाटो पर्यटन जोन में बुधवार को गुजराती पर्यटक जिप्सी से सफारी के लिए गए थे। तभी जंगल में सफारी के दौरान मोटासाल क्षेत्र में जिप्सियों में बैठे पर्यटकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद पर्यटकों की एक जिप्सी जंगल में ही पलट गई। इसमें पर्यटकों को चोट नहीं आई है। गनीमत रही कि पर्यटकों के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।