अल्मोड़ा: नगर की होनहार बेटी सुकृति ने प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

अल्मोड़ा नगर के मल्ला दन्या, कचहरी बाज़ार निवासी 23 वर्षीय सुकृति साह ने यूजीसी नेट परीक्षा, विधि विषय से प्रथम ही प्रयास में उत्तीर्ण कर नगर का गौरव बढ़ाया है। सुकृति ने वनस्थली विद्यापीठ से BBA,LLB एवं नेशनल लॉ यूनिवसर्टी, जबलपुर से LLM की डिग्री इसी वर्ष प्राप्त की हैं।

अल्मोड़ा के आर्मी पब्लिक स्कूल से ली प्रारंभिक शिक्षा
सुकृति की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से सम्पन्न हुई। इनके पिता भारतीय जीवन बीमा निगम में प्रशासनिक अधिकारी एवं माता आर्य कन्या इन्टर कॉलेज, अल्मोड़ा में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। सुकृति की बड़ी बहन पुणे से मास्टर्स ऑफ सर्जरी कर रही हैं व छोटे भाई दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे हैं। सुकृति के परीक्षा उत्तीर्ण करने पर परिजनों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सुकृति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।