अल्मोड़ा: मिनरवा रेज चिल्ड्रन अकेडमी मे धूम धाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, अभिभावकों द्वारा प्रतियोगिताओं में बढ़- चढ़कर किया गया प्रतिभाग

आज मिनरवा रेज चिल्ड्रन अकेडमी में उत्तराखंड  दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। जिसमें अभिभावकों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे उत्तराखंड व्यंजन प्रतियोगिता, ऐपण  प्रतियोगिता, उत्तराखंड पारंपरिक वेशभूषा,  एवम लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। 


इस दौरान उपस्थित रहे

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ मनीषा पाण्डे, मंजुला साह, विमला साह उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजीता साह द्वारा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में अध्यापिकाएं ऋतु गुरुरानी, कविता नयाल, कंचन जोशी, अंशु मियान, हिमानी, वैशाली, प्रियंका, पूनम, ज्योति, दीप्ति, भावना उप्रेती, सना एवम अभिभावक गण व विद्यार्थी मौजूद रहे ।