कपकोट के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अशोक कुमार सिंह ने खातीगांव (कांडा) स्थित पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।
समस्या को सुनने तथा उसके समाधान के दिए निर्देश
चौकी प्रभारी को चौकी आने वाले हर फरियादी की समस्या को सुनने तथा उसके समाधान के निर्देश दिए। लोगों को साइबर क्राइम से लेकर पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी समय-समय पर दें। पुलिस एप के बारे में भी लोगों को जागरूक करें। लोगों ने भी सीओ को अपनी समस्याएं बताईं। शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों पर भी लगाम लगाने की मांग की।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर कांडा थाने के प्रभारी मनवर सिंह तथा चौकी प्रभारी मदन सिंह व पीआरडी जवान मौजूद रहे।