बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का ख्याल रखने के दिए निर्देश


बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने गत वर्षों के कई आपदा के कार्य संपन्न नहीं करने पर नाराजगी जताई है।

कार्यों का सत्यापन कर धनराशि उपयोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं

कार्यदायी संस्थाओं को कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का ख्याल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्षो में जो भी धनराशि आपदा, एसडीआरएफ व अनटाइड फंड से विकास कार्यो हेतु आवंटित की गई है, उन कार्यो को प्राथमिकता से करते हुए कार्यो का सत्यापन कराकर धनराशि उपयोग प्रमाण पत्र तुरंत जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।