देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर मध्यप्रदेश से सामने आई है।
जानें पूरा मामला-
मध्य प्रदेश के रहने वाले एक 12 साल के लड़के को 2.9 लाख का मुआवजा देने के लिए नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में एक 12 वर्षीय लड़के को रामनवमी के दौरान खरगोन में हुई हिंसा के दौरान हुए नुकसान के लिए मध्य प्रदेश सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की रोकथाम और वसूली अधिनियम कानून 2.9 लाख का मुआवजा देने का नोटिस मिला है। वहीं पिता कालू खान ने कहा मेरा बेटा नाबालिग है। जब दंगे हुए तब हम सो रहे थे। हम न्याय चाहते हैं। वहीं लड़के की मां रानू ने कहा कि उनका बेटा बहुत खौफ में है, उसे डर लग रहा है कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। जिससे लड़के का परिवार सदमे में हैं।