उत्तराखंड : ऋषिकेश को मिली जी-20 के दो आयोजनों की मेजबानी, ‘एक जिला एक उत्पाद’ पर दिया जाएगा जोर

जी20 का 18वां शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए भारत को जी-20 का अध्यक्ष चुना गया है। इसमें 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। देशभर के 56 स्थानों पर जी-20 की बैठक आयोजित की जाएगी।

एक जिला एक उत्पाद’’ पर दिया जाएगा जोर

कल यह जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बताया कि सम्मेलन में ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ पर जोर दिया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रदेश की संस्कृति से अवगत कराया जाएगा, ताकि विश्व में उत्तराखंड को नई पहचान मिल सके। भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया कि जी-20 के दो आयोजनों की मेजबानी ऋषिकेश को मिली है, जो किं मई और जून माह 2023 में होंगे।