उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (15 दिसंबर, गुरुवार , पौष , कृष्ण पक्ष, सप्तमी , वि. सं. 2079)

Ten

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेश्वर में मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा। स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता देते हुए प्रवासी उत्तराखण्डियों को उत्तरायणी मेले से जोडा जाएगा।

◆ पंचायतीराज एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी में बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षात्मक कार्यों व पंचायत भवन निर्माण से संबंधित कुल सात करोड़ 13 लाख 13 हजार रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

◆ उत्तराखंड पुलिस और जीआरपी की ओर से चलाए जा रहे यात्री सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत देहरादून रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी रेलवे पी. रेणुका देवी ने हिस्सा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर में पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

◆ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की रविवार 18 दिसंबर को प्रस्तावित पुलिस आरक्षी, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन की लिखित परीक्षा आयोजित होंगी।

◆ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के पहले सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के स्मारक और मूर्ति स्थापना के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। देहरादून में अपने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने स्मारक के लिए स्थान चयन के संबंध में सुझाव लिए।

◆ मुख्य सचिव एसएस संधु ने सचिवालय में यूनिक आइडेंटिफिकेशन इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक में प्रदेश के सभी लोगों, विशेषकर बुजुर्र्गों व दिव्यांग व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने घर पर ही आधार बनवाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

◆ पुणे में आयोजित हुई 2nd नेशनल फिनस्वीमिंग चैंपियनशिप 2022 में उत्तराखंड पुलिस Ct. मनोज बहुखण्डी ने 50 मीटर APNEA, 50 मीटर Bi-Fin, 50 मीटर Surface व 100 मीटर Bi-Fin में जीता पदक, Ct. ओमदत्त ने 50 मीटर Surface, 50 मीटर APNEA तथा 200 मीटर Bi-Fin में जीता पदक।

◆ डीजीपी अशोक कुमार द्वारा विधानसभा, सचिवालय व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के अभियोग की विवेचना STF कुमाऊं को सौंपी गई। अभियुक्त रितेश पाण्डेय की अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने के आदेश दिए गए।

◆ AIPSCB द्वारा समन्वित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 में विभिन्न श्रेणियों की स्पर्धाओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को डीजीपी अशोक कुमार ने पदक प्रदान किये और बधाई दी।

◆ पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष में एक वर्ष में 50 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें अनुमानित 70 फीसदी हमले गुलदार के हैं। सांसद ने केंद्रीय वन मंत्री से गुलदार के हमलों को रोकने के लिए ठोस नीति बनाए जाने की मांग की।

◆ सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्न देखने, अपलोड करने और उन्हें फारवर्ड करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर बच्चों के अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालने और अश्लील साइट देखने का आरोप लगा है।