उड़ता उत्तराखंड: सिंगर नहीं बन पाया तो शुरू कर दी चरस तस्करी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अपने सपनों को पाने के लिए खुब मेहनत करनी पड़ती है। कुछ लोग कड़ी मेहनत कर ऊंचाइयों तक पंहुचते है। वहीं कुछ लोग शार्टकट तरीको को अपना रास्ता बनाते हैं और गलत राह में चल पड़ते हैं।

चरस की तस्करी कर‌ पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऐसी ही एक खबर हम आपको बता रहे हैं। यह खबर ऊधम सिंह नगर से सामने आई है। यह खबर नानकमत्ता के एक ऐसे युवक या स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट की है जिसको सिंगर बनना था। जब उसकी आवाज का जादू परदे पर नहीं चला तो वह चरस तस्करी के अपराध में उतर गया और शार्ट कट के झांसे में आ गया। इसके बाद वह चरस तस्करी से पैसा कमाने लगा। लेकिन इस गलत से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया और सलाखों के पीछे चला गया।

गाने का शौक रखते हुए गया था पंजाब

दरअसल नानकमत्ता निवासी छिंदर सिंह को गाने का शौक चढ़ा तो वह अपने पैशन को लेकर वर्ष 2018 में पंजाब चला गया। उसने वहां चार गाने भी गाए। इसकी एलबम यू-टयूब पर भी डाली। लेकिन कोई लोकप्रियता नहीं मिली। जिसके बाद वह चंपावत आ गया और किसी के झांसे में आकर चरस तस्करी करने लगा।