दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को हिला दिया। जहां प्रेमी ने अपनी लिव इन पार्टनर को मारकर उनके शव के 32 टुकड़े किए। इसी बीच एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
यह घटना राजस्थान के जयपुर जिले की है। जहां भतीजे ने अपनी ताई की हत्या कर दी। उन दोनों के बीच में करीब 30 साल से पारिवारिक संबंधित है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बॉडी के टुकड़ों, मार्बल कटर, बाल्टी, चाकू, कार सहित अन्य सामान को बरामद किया है। पुलिस को आरोपी ने बताया है कि उसने हत्या को अंजाम देने के बाद हरिद्वार में जाकर गंगा स्नान किया और वहां कीर्तन में भी पहुंचा।
जानें पूरा मामला
32 साल के अनुज शर्मा ने अपनी सगी ताई की 11 दिसंबर को हत्या की और खुद थाने जाकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया था कि शव को उसी दिन करीब तीन घंटे में काट डाला था। और उसी दिन करीब 3.30 से 4 बजे के आसपास डेडबॉडी को बकेट और सूटकेस में रखकर अपनी वैगनआर कार में लेकर लगभग 12 से 13 किमी दूर पर जाकर अलग अलग जगह पर शरीर के टुकड़ों को फेंक दिया। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली जा रहा था लेकिन ताई ने जाने से मना कर दिया और उसने इसी गुस्से में अपनी ताई के सिर पर हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। आरोपी अनुज ने बीटेक कर रखा है और पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने एक साल जयपुर में जॉब की थी। वहीं पिछले एक साल से वह फुल टाइम हरे कृष्णा मूवमेंट से जुड़ गया था।