दिसंबर का महीना है। उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्द हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा सकती है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीत लहर को लेकर चेतावनी दी है। वहीं पहाड़ों में पाला और कोहरा छाए रहने से ठंड और अधिक पड़ेगी।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते सोमवार को सुबह से कोहरा छाए रहा और काफी ठंड रही। दोपहर बाद खिलखिलाती धूप रही।