अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कसून क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है।
क्रिकेट प्रतियोगिता
जिसमें आज गुरुवार को प्रतियोगिता के तहत पाखुड़ा इलेवन और गुडकांडे के मध्य लीग मुकाबला खेला गया। जिसमें गुडकांडे की टीम जीती। जिसमें कसून के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुडकांडे की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 145 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी पाखुड़ा इलेवन की टीम अपने पूरे विकेट खोकर मात्र 40 रनों में ही सिमट गई।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर सुंदर मटियानी, विक्की डंगवाल, मनदीप, रोहन भोजक, सुंदर भोज, सूरज डंगवाल, राहुल मटियानी, ललित भोज, पवन भोज आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।