तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के अभिनेता सुनील होलकर का 40 साल की उम्र में निधन

टीवी जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में काम करने वाले अभिनेता सुनील होलकर का निधन हो गया है।

40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

उनकी उम्र महज 40 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उन्होंने इलाज भी शुरू कर दिया था, लेकिन शुक्रवार 13 जनवरी को उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

तारक मेहता सीरियल से मिली पहचान

सुनील होलकर ने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था. वो नाटक, फिल्म्स और टीवी सीरियल्स तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में उनके किरदार को दर्शक आज भी याद करते हैं।