उत्तराखंड: गौ तस्करी पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, सरकार ने दिए निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।  उत्तराखंड की धामी सरकार गौ तस्करी पर अब और कड़े एक्शन लेने जा रही है। सरकार ने गौ तस्करी पर गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड पुलिस गौ तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी

सरकार के निर्देश पर अब उत्तराखंड पुलिस गौ तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक अवैध परिवहन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड पुलिस अब गौ तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज करेगी।प्रदेश में गिरोह बनाकर पशुओं का अवैध रूप से परिवहन और उनकी तस्करी करने वालों के विरूद्ध अब गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

सभी जनपद प्रभारियों को दिए निर्देश

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने सभी जनपद प्रभारियों को गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत भी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।