अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बसभीड़ा (चौखुटिया) से 2 फरवरी 1984 को शुरू हुए नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की 39 वीं वर्षगांठ का आयोजन किया जाएगा।
नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन
जिसमें अल्मोड़ा नगर पालिका में कल 31 जनवरी को गोष्ठी होगी। इस संबंध में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष व नशा नही रोजगार दो आंदोलन के संयोजक पीसी तिवारी ने गोष्ठी में तमाम सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, छात्र, युवा, महिलाओं, जन संगठनों, से गोष्ठी में शामिल होने की अपील की है।