जल्द इंसान जैसा रोबोट लेकर आ रहें हैं एलन मस्क, इतनी कम होगी कीमत, जानकार हो जाएंगे हैरान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एलन मस्क (Elon Musk) सिर्फ दुनिया के सबसे अमीर आदमी के रूप में ही नहीं, बल्कि नई-नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं।

जानिए रोबोट की खासियत-

ह्यूमनॉइड रोबोट का सपना जल्दी ही हकीकत का रूप लेने वाला है। इलेक्ट्रिक कार की निर्माता कंपनी Tesla ने कुछ समय पहले ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus को AI Day इवेंट में शोकेस किया है। ये रोबोट न केवल देखने इंसानों के जैसा है बल्कि कई कामों में भी इंसानों की तरह ही सहायता करने वाला है। इस विषय में अरबपति एलन मस्क दावा है कि रोबोट का व्यापार कार से अधिक होगा। इंवेट में रोबोट के प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया गया। रोबोट ने चलने के अलावा, बैठी हुई ऑडियंस को हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। साथ ही वो एक बॉक्स को उठाने के साथ पौधों को पानी भी देता नजर आ रहा है।

इतनी होगी कीमत-

एलन मस्क के अनुसार, लाखों Optimus को इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी प्रोड्यूस करेगी। इसको $20,000 (लगभग 16 लाख रुपये) में बेचा जाएगा। यानी इस रोबोट की कीमत टेस्ला कार से काफी ज्यादा कम होगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने आगे बताया कि कंपनी इसका ऑर्डर आने वाले 3 से 5 साल में लेने लगेगी। हालांकि, अभी इस रोबोट पर काफी काम करना बाकी है। सूत्रों के अनुसार, इसी साल 2023 से इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकता है।