अल्मोड़ा: संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति अल्मोड़ा के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत गणाऊ व राजस्व गांव पिपली विकास खंड लमगड़ा में जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 08/02/2023 को ग्राम पंचायत गणाऊ व राजस्व गांव पिपली विकास खंड लमगड़ा में ग्राम प्रधान  नवीन भट्ट की अध्यक्षता में संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति के प्रतिनिधि अरविन्द बिष्ट एवम  हरीश गहतोड़ी , विजय फर्त्याल द्वारा जल जीवन मिशन की बैठक व एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम गणाऊ,पिपली के पंचायत में किया गया।

ग्रामीणों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी दी गई 

जल जीवन मिशन के तहत बनी ग्राम जल स्वच्छता समिति , ग्राम जल गुणवत्ता समिति ,व ग्राम जल निगरानी समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने व दूषित पानी से होने वाले रोगों की जानकारी दी साथ में पानी को आप कैसे सुरक्षित व स्वच्छ रख सकते हैं तथा धूसर जल जिसमें किचन बाथरूम के पानी से किचन गार्डनिंग करने या फिर रिचार्ज पिट बनाकर उस पानी को जमीन के अंदर कैसे कर सकते हैं जिससे जमीन में नमी भी रहेगी और आसपास पेड़ पौधों को संरक्षित करेगी पर्यावरण को सुलभ बनाएगी साथ में ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई  हाथ सही तरीके से साफ करें कोविड से बचें शौचालय का प्रयोग करें साफ सफाई का ध्यान रखें।  जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान को समय समय से चलाने की आवश्यकता है ऐसे सुझाव ग्रामीणों को दिए गए साथ ही सामुदायिक अंशदान व श्रमदान एव सूचना शिक्षा संचार की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में गांव के सामाजिक कार्यकर्ता  माधवानंद जोशी एवं नीरज भट्ट ,इंदिरा देवी,भगवती, मोहनी,कविता जोशी, जानकी,भावना जोशी, उमा, सरस्वती, हेमा, नंदी, रमेश चंद्र भट्ट ,धनूली देवी चम्पा ,वीरेंद्र,नवीन कार्की, नवेंद्र यशपाल, युवाओं  सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई ।