भारत में बनी पहली ह्युमन पैपीलोमावायरस वैक्सीन, इस महीने से बाजार में होगी उपलब्ध

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट की सर्वाइकल कैंसर के लिए बनाई गई वैक्सीन बाजार में इस महीने से उपलब्ध हो जाएगी।

कैंसर की वैक्सीन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सरकार और रेगुलेटर मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है कि सर्वाइकल कैंसर की इस वैक्सीन की निजी मार्केट में कीमत 2000 रुपए प्रति खुराक रहेगी। यह वैक्सीन CERVAVAC के नाम से बाजार में मिलेगी और इसकी एक डोज की कीमत दो हजार रुपए है। भारत में बनी यह पहली ह्युमन पैपीलोमावायरस वैक्सीन है। जो इस महीने से बाजार में उपलब्ध होगी।