प्रदेश में लगातार सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । अब इस बीच चंपावत पाटी से खबर सामने आई है । यहां पाटी के मैरोली-पाटी रोड़ में पूनाकोट नौले के पास रविवार देर रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चालक मामूली रुप से घायल हो गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने चालक को अस्पताल से दी छुट्टी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक के मैरोली-पाटी रोड़ में पूनाकोट नौले के पास रविवार देर रात चालक करौली गांव निवासी नीरज उम्र 23 साल अपने बोलरो टैक्सी से मैरोली की ओर जा रहा था। इसी बीच वह पाटी से दो किलोमीटर दूर पूनाकोट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 वाहन से पाटी अस्पताल भर्ती कराया गया। इस बीच गनीमत रही कि चालक को ज्यादा चोटें नहीं आई। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया और अस्पताल से छुट्टी दे दी।