वस्त्रों के रंगों का जीवन पर पड़ता है विशेष प्रभाव, जानें किस राशि के लिए कौनसा, रंग है बेस्ट

कोई भी शुभ कार्यों में जाने से पहले हमारे मन में यह विचार आता है की हम आज कौन से रंग के वस्त्र पहनें, ऐसे में  अगर हम राशि के अनुसार वस्त्रों को धारण करें तो हमें कार्यों में सफल होने की और अधिक संभावना बढ़ जाती हैं  । कपड़ों के पहनने की शैली से मनुष्य व्यक्तिव में निखार आता है। कपड़ों के रंग भी व्यक्ति के विकास पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। उसी प्रकार प्रत्येक वार के ग्रहों के अनुसार रंगों का भी प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार फटे और मैले कपड़े पहनने से व्यक्ति की शारीरिक क्षमता व सकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।रंग हमारी भावनाओं को दर्शाते हैं। हर रंग का जीव के मन और शरीर से बहुत गहरा संबंध होता है, तो आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए कौनसा रंग होता है शुभ ।

लाल रंग इन राशि के लोगों के लिए है शुभ

मेष राशि, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।  क्योंकि इन तीनों ही राशि का स्वामी मंगल है।  और मंगल का प्रिय रंग लाल है । तो इस राशि के जातक मंगलवार को लाल वस्त्रों का धारण करे तो जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहेगी।  लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। इसलिए शक्ति पूजा में अनार, गुड़हल के पुष्प, लाल वस्त्र इत्यादि लाल रंग की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। ज्योतिषीय आधार पर लाल रंग को देखें तो इस रंग से भूमि, भवन, साहस, पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह भी प्रसन्न रहते हैं।

हरा रंग इन राशि के लोगों के लिए है शुभ

मिथुन और कन्या राशि को शुभ कार्यों के लिए हरे रंगों के वस्त्रों का अधिक प्रयोग करना चाहिए । क्योंकिये दोनों ही राशियां बुध ग्रह की हैं। बुध का प्रिय रंग हरा है। हरा रंग, खुशहाली, समृद्धि, उत्कर्ष, प्रेम, दया, पावनता, पारदर्शिता का प्रतीक है। हरे रंग के प्रयोग से बुध ग्रह की कृपा बनी रहती है। इस तरह रंग हमारे जीवन पर चाहे-अनचाहे अपना असर डालते ही हैं।

सफेद व हल्के शेड्स इन राशि के लोगों के लिए है शुभ

वृष, तुला और कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करना शुभ माना जाता है।  क्योंकि वृष और तुला का ग्रह स्वामी शुक्र है और कर्क राशि स्वामी चंद्र का प्रिय रंग भी सफेद है । तो ये तीनों राशि हल्के रंग के शेड्स को अपने परिधान में शामिल कर सकते  हैं।  सोमवार चन्द्रमा का प्रतीक है। सफेद रंग शांति, पावनता और सादगी को दर्शाता है। इस रंग के प्रयोग से चंद्रमा और शुक्र की कृपा बनी रहती है। मन की एकाग्रता व शांति के लिए यह रंग सर्वोत्तम माना गया है। 

नीला और गहरा रंग इन राशियों के लिए है शुभ

मकर और कुंभ राशि  के लिए नीला और गहरा रंग शुभ माना जाता है।  क्योंकि मकर और कुंभ राशि का स्वामी शनि है और शनि का प्रिय रंग नीला और गहरा रंग है। नीला रंग साफ-सुथरा निष्पापी, पारदर्शी, करुणामय, उच्च विचार होने का सूचक है। नीला रंग श्री विष्णु, श्री राम, श्री कृष्ण, श्री महादेव के शरीर का है। नीला रंग विष को पीकर गले में रोक लेने की क्षमता रखने वाले भगवान शिव के गुण और भाव को प्रदर्शित करता है। नीले और काले रंग के प्रयोग से शनिदेव की  कृपा सदैव बनी रहती हैं ।

पीला रंग प्रयोग इन राशियों के लिए है शुभ

धनु और मीन राशि को पीला रंग प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इन दोनों राशियों का ग्रह स्वामी गुरु है । और गुरु का प्रिय रंग पीला है।  पीला रंग अहिंसा, प्रेम, आनंद और ज्ञान का प्रतीक है। श्री विष्णु और उनके अवतारों को पीताम्बर धारण करवाने का यह प्रमुख कारण है। यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखरता ही है, साथ ही पीले वस्त्र धारण करने से देव गुरु बृहस्पति भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।