भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाडली के पास बीते कल गुरुवार को एक कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार नाले के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई।
दो लोग घायल
जानकारी के अनुसार अमरिंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी सितारगंज अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से अल्मोड़ा जा रहे थे। पाडली के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक हिस्सा शिप्रा नदी की ओर लटक गया, वहीं वाहन नदी में गिरने से बाल-बाल बच गया। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।