अल्मोड़ा: सेलाखोला वार्ड पार्षद व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा की सराहनीय पहल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सेलाखोला वार्ड पार्षद व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा के प्रयासों से सेलाखोला वार्ड में पुराने टैंक का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है।

लोगों को मिलेगा लाभ

जिसके बाद अब उनके प्रयासों व पहल से अल्मोड़ा-सेलाखोला वार्ड में वर्ष 1955 में निर्मित प्यारा पानी पेयजल टैंक के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में पार्षद वंदना वर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा की ऐतिहासिकता में शामिल इस पेयजल टैंक का निर्माण वर्ष 1955 में किया गया था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा भी समय समय पर इस पेयजल टैंक के रख रखाव एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि इसकी सुरक्षा एवं ऐतिहासिकता के लिए इसका जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण बेहद आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इस टैंक का जीर्णोद्धार उनकी प्राथमिकता में था जिसे नगर निगम के सहयोग से धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी प्राथमिकता में

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनकी प्राथमिकता में वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान करना एवं वार्ड में रास्तो के सुधारीकरण,पथ प्रकाश की भरपूर व्यवस्था, कूड़े का निस्तारण भी है। जिसे नगर निगम के सहयोग से करने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा।