भवाली में गरमपानी के पास एक सड़क हादसे में बुधवार सुबह डंपर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो वाहनों में टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की है। जब 23 वर्षीय कन्हैया कुमार पुत्र अशोक निवासी कानपुर देहात और 27 वर्षीय कमल सक्सेना पुत्र राजू सक्सेना निवासी खटीमा रुद्रपुर से सुबह बाइक से जागेश्वर धाम को जा रहें थे। तभी भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में सुयालबाड़ी के पास उनकी बाइक की डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घायलों को सीएचसी सुयालबाड़ी से अल्मोड़ा बेस अस्पताल और फिर एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया।