कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में जवानों के लिए विशेष अध्ययन केंद्र स्थापित, इस दिन तक करें प्रवेश के लिए आवेदन

कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में जवानों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इन जवानों के लिए विशेष अध्ययन केंद्र स्थापित कर लिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्यार्थी पीजी कालेज रानीखेत स्थित अध्ययन केंद्र में पंजीकरण करा सकते हैं। अध्ययन केंद्र खुलने से जवानों के साथ ही उनके परिजनों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक शीतकालीन सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक जवान और विद्याथी स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 31 जनवरी तक प्रवेश लिए जा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से संचालित की जा रही है।