देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 06 अप्रैल को शारदीय नवरात्रि की नवमी है। आज रामनवमी है। जिसमें भगवान राम की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था।
रामलला का सूर्य अभिषेक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या धाम के राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजे रामलला के विग्रह का सूर्याभिषेक किया गया। इस दौरान राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान राम लला के दूसरे जन्मोत्सव पर दिव्यता और भव्यता का अद्भुत संगम दिखा। सुबह 9:30 बजे से ही जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हुई। रामलला के अभिषेक से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिव्य श्रृंगार हुआ। इसके बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाए गए। मुकुट और आभूषणों से सजाया गया। 10:30 से 11:30 तक विशेष श्रृंगार के बाद भगवान को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए गए। दोपहर 12 बजे जन्म की आरती हुई और फिर रामलला को 56 भोग अर्पित किए गए। इस मौके पर अयोध्या में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा।