अल्मोड़ा पंहुचे आप पार्टी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों के साथ ही अहम बैठक, आगामी रणनीति पर की चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर बीते कल बुधवार को‌ अल्मोड़ा पहुंचे। जहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

संगठन मजबूती की बात करते हुए चर्चा की

इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने महत्वपूर्ण बैठक करते हुए संगठन विस्तार पर चर्चा की और संगठन मजबूती की बात करते हुए मौजूदा संगठन के पदाधिकारी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी। साथ ही मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का विजन एकदम क्लियर है कि उन्हें अपनी रणनीतियों को किस तरीके से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पार्टी मजबूती से कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक अपने कार्यकर्ताओं की टीम बना रही है जिन्हें जल्द ही संगठन में नई जिम्मेदारियां दी जाएगी।

जगह जगह बैठक कर हुई चर्चा

नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में एस एस कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में निकाय चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। प्रत्येक वार्ड से पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेंगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव से पहले पार्टी संगठन विस्तार पर जोर दे रही है। इसके लिए जगह—जगह बैठक कर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों समेत कई मोर्चो के अध्यक्ष बनाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

नगर निगम के चुनाव में पूरे प्रदेश के सभी वार्ड पर चुनाव लड़ेगी

पार्टी आने वाले नगर निगम के चुनाव में पूरे प्रदेश के सभी वार्ड पर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू करते हुए पहले चरण में जिला अध्यक्ष और दूसरे चरण में विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे इसके बाद पूरा जोर बूथ स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी के सामने आम आदमी पार्टी का नया संगठन सामने आएगा, जिसको लेकर बैठक लगातार जारी है।

रहें मौजूद

इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री डी एस कौटल्या , प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह , श्रीकांत खंडेलवाल , चंद्र प्रकाश अधिकारी ,जावेद, आनन्द सिंह बिष्ट,देव सिंह टंगड़िया,सिद्धार्थ जोशी , मनोज गुप्ता ,दिनेश कुमार , मोहन सिंह देवड़ी जी, मनोज गुप्ता,नवीन चंद्र आर्य,प्रकाश चंद भट्ट , भुवन चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।