उत्तराखंड शहीद क्लासिक-2022 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अभिषेक ने जीता चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड शहीद क्लासिक-2022 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देहरादून के अभिषेक बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीत लिया।

कई राज्यों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग-

अभिषेक बिष्ट को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वही पुरुषों के विभिन्न भार वर्गों में प्रथम स्थान पर विशाल, सुरेश जोशी, हल्द्वानी के जसविंदर सिंह और अभिषेक बिष्ट रहे। द्वितीय स्थान पर रवि अग्रवाल, चरणजीत सिंह, इंदर कुमार और परम संधू रहे। शिवम कश्यप, अरुण कुमार, सूरज चंद और शुभम मेहरा तृतीय स्थान पर रहे।