उत्तराखंड: नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना थल (पिथौरागढ़) पुलिस ने साइबर/सर्विलांस सैल की मदद से हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।

 पुलिस टीम का विवरण-उ0नि0 पूजा मेहरा, 2. कानि0 सुन्दर कोहली, 3. कानि0 धर्मेन्द्र भारती

 साइबर सर्विलांस सैल  उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल, 2.कानि0 अरविन्द कुमार, 3.कानि0 विपिन ओली 

एक नवंबर 2021 को वादी द्वारा राजस्व उ0नि0 पट्टी थल को स्वयं की नाबालिग पुत्री के दिनाँक- 31 अक्टूबर 2021 की दोपहर से घर से गायब होने सम्बन्धी तहरीर दी गई थी जिस सम्बन्ध में राजस्व उ0नि0 पट्टी थल द्वारा वादी की तहरीर के आधार पर धारा- 365 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए उक्त मुकदमा थाना थल को हस्तान्तरित किया गया, जिसकी विवेचना महिला उ0नि0 पूजा मेहरा द्वारा की जा रही थी।

बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था युवक

दिनाँक- 13.11.2021 को पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त को चमोली से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा उक्त नाबालिग से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि सौरभ पुरोहित नामक व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। अभियुक्त तब से फरार चल रहा था।

अभियुक्त को हरिद्वार से किया गया गिरफ्तार

नाबालिग के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 363/366 /376 भा0द0वि0 व 3/4/5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त सौरभ पुरोहित उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष थल, श्री हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा साइबर/सर्विलांस सैल की मदद से पतारसी-सुरागरसी करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दिनाँक- 08/01/2022 को समय 12:36 AM पर अभियुक्त सौरभ पुरोहित पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी- ग्राम मटई, पो0 मटई, पट्टी गंडासू थाना/जिला चमोली उम्र- 23 वर्ष, को सिंधी होटल/धर्मशाला के बाहर, कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक की गई ।