उपलब्धि: अल्मोड़ा जिले के लिए गौरव की बात, समाजसेविका राधा बहन भट्ट को पद्म श्री पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इस मौके पर हम जरूरी जानकारी सामने लाए हैं। उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर समेत 30 गुमनाम नायकों को पद्म पुरस्कार‌ से सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते कल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। जिसमें उत्तराखंड की 91 वर्षीय राधा बहन भट्ट और उत्तराखंड के ह्यू और कोलिन गैंटजर (मरणोपरांत) को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें साहित्य और शिक्षा – पत्रकारिता में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए दिया जा रहा है।

जिले के लिए गौरव की बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक राधा बहन का जन्म 16 अक्तूबर 1933 में अल्मोड़ा जिले के धुरका गांव में हुआ था। वह युवावस्था में घर छोड़ कर कौसानी आ गईं थीं। उन्होंने 18 साल की उम्र में घर छोड़कर समाजसेवा में जीवन अर्पित किया। वर्ष 1957 में भूदान आंदोलन के साथ उनकी पदयात्रा शुरू हुई। बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल, जंगल, जमीन, ग्राम स्वराज, शराब आंदोलन, युवा महिला सशक्तीकरण, सर्वोदय आंदोलनों में उन्होंने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस पुरस्कार के लिए उनका चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। समाजसेवा के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। कौसानी के लक्ष्मी आश्रम से जुड़ीं राधा बहन वर्तमान में भी समाज सेवा से जुड़ी हैं। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के वर्धा में सेवाग्राम में हैं। जल्द ही कौसानी लौटेंगी।