जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के तनाव के बीच भारत की उपलब्धि, भारतीय नेवी ने INS सूरत का किया सफल परीक्षण

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तनाव के बीच भारत ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में होगा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। इसके साथ ही भारत समुद्री सुरक्षा को लेकर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। इससे भारत की समुद्री सीमा और मजबूत होगी।

यह उपलब्धि और महत्वपूर्ण

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में भारतीय नौसेना ने आईएनएस सूरत के सफल परीक्षण का वीडियो शेयर किया। जिस पर बताया कि यह मील का पत्थर देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति समर्पण का प्रमाण है। भारतीय सेना के सबसे नए स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सटीकता के साथ सफलतापूर्वक मार गिराया, जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ।