उत्तराखंड में अभिनेता अनुपम खेर, स्कूली बच्चों के साथ बिताया समय, शेयर किया वीडियो

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के अभिनेता‌ अनुपम खेर उत्तराखंड में है। वह यहां लैंसडाउन शहर में कुछ स्‍कूली बच्‍चों के सा‍थ समय बिताया। वह जल्द‌ अपनी अगली फिल्म ‘कागज 2’ में नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने‌ बच्चों के साथ समय बिताया। जिसके दो विडियो भी उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए। पहले वीडियो में उन्हें लैंसडाउन के बच्चों को अपनी कार में उनके स्कूल ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह बच्‍चों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में अनुपम खेर एक अलग बच्‍चों के समूह के साथ दिखे। जहां वह बच्‍चों से पूछते हैं कि क्‍या वह उन्‍हें पहचानते हैं। जिस पर एक बच्चा जवाब देता है कि अनुपम एक अच्छे आदमी हैं, जो बच्चों को खाना खिलाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद भी किए जा रहे हैं।