पहाड़ का हवाई सफर हुआ आसान, आज से हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू, सिर्फ इतना होगा किराया, देखें बुकिंग जानकारी भी

जरूरी खबर सामने आई है। आज से हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। इससे पहाड़ का सफर भी आसान हो गया है।

इतना होगा किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही अब पर्यटकों के अलावा हल्द्वानी या अल्मोड़ा पहुंचने वाले स्थानीय लोगों के पास भी यात्रा को लेकर दूसरा विकल्प होगा। गौलापार स्थित हेलीपोर्ट से रोजाना दो बार हेलीकाप्टर पहाड़ के लिए उड़ान भरेगा। जिसमें यात्री ढाई हजार रुपये में अल्मोड़ा पहुंच जाएंगे।

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक हेरिटेज एविएशन के स्थानीय मैनेजर रविंद्र सिंह के अनुसार गौलापार से बुधवार सुबह 11.50 पर पहली सेवा रवाना होगी। दूसरी दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर उड़ान भरेगा। जबकि अल्मोड़ा से वापसी की उड़ानों का समय 12.50 और चार बजकर दस मिनट तय किया गया है। यात्री www.airheritage.in वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।