उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
जलाशयों में भी बढ़ी निगरानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बर्ड फ्लू फैलने के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके बाद उत्तराखंड में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी वेटनरी अफसरों को प्रवासी पक्षियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशु चिकित्सकों को विभिन्न पक्षियों के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए हैं। सैंपल एकत्र करने के बाद उन्हें रुद्रपुर स्थित पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब में भेजा जाएगा। पशुपालन विभाग के अनुसार बताया गया है कि एवियन इन्फ्लूएंजा (एच-5एन-1) वायरस मुर्गी, कबूतर, कौवा, बतखों समेत किसी भी पक्षी से इंसानों में भी फैल सकता है।