अखिल भारतीय कलासाधक संगम’, समागम शोभायात्रा में नंदा राजजात यात्रा की झांकी शामिल

जरूरी खबर सामने आई है। बेंगलुरु में ‘अखिल भारतीय कलासाधक संगम’ आयोजित होने वाला है। जो एक से चार फरवरी तक आयोजित होगा।

एक से चार फरवरी तक आयोजित होगा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें उत्तराखंड से 40 कलासाधक पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न कला विधाओं की मंचीय प्रस्तुति के साथ बौद्धिक संवाद-विमर्श के कार्य होते हैं। साथ ही बताया कि समागम की शोभायात्रा में नंदा राजजात यात्रा की झांकी राज्य की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेगी।  ‘संस्कार भारती’ के उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी प्रमुख देवेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में उत्तराखंड की मां नन्दा राजजात यात्रा को शामिल किया गया है। समागम में पेंटिंग, फोटोग्राफी, कैलीग्राफी और रंगोली में उत्तराखंड की एपण विधा के साधक अपनी कला प्रदर्शित करेंगे।