ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन: उत्तराखंड के शटलरों का जलवा, जीता 1 स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक

अल्मोड़ा: योनेक्स सनराइजर्स ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों (शटलरों) ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

चेन्नई में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रदेश के शटलरों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
•  ​ध्रुव नेगी (देहरादून): पुरुष एकल वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
•  ​अंश नेगी: पुरुष एकल वर्ग में कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक जीता।
•  ​अदिति भट्ट (अल्मोड़ा): मिक्स डबल्स स्पर्धा में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
•  ​मनसा रावत एवं गायत्री रावत (अल्मोड़ा): अल्मोड़ा की इन दो बहनों की जोड़ी ने महिला डबल्स में अपनी जुगलबंदी से कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य का मान बढ़ाया।


​दी शुभकामनाएं

​शटलरों की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, रामावतार अग्रवाल, सुरेश कर्नाटक, गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, संजय नजजौन, नंदन रावत और लोकेश नेगी समेत कई खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।