अल्मोड़ा: अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने सख्त निर्देश  दिए गए हैं ।

21 बोतल  अवैध अग्रेजी शराब Royal Monal Fine Whiskey मार्का बरामद

इसी क्रम में दिनांक 27.05.2022  को  थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा  आनन्द वल्लभ जोशी पुत्र चन्द्र मणी जोशी निवासी ग्राम गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा को उसकी गनाई बाजार स्थित दुकान से 21 बोतल  अवैध अग्रेजी शराब Royal Monal Fine Whiskey मार्का बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

अभियोग पंजीकृत

आरोपी के विरुद्ध थाना चौखुटिया मे  धारा 60 Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।