अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
पुलिस की कार्यवाही
दिनांक- 05/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान थाना धौलछीना क्षेत्रान्तर्गत डूंगरी तिराहे से 120 मीटर डूंगरी की ओर 01 व्यक्ति दीवान सिंह उम्र- 50 वर्ष पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम डूगंरी पोस्ट बाडेछीना, धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 05 पेटी में कुल 240 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद किया। जिसकी कीमत 19,125/- रु0 है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।
धौलछीना पुलिस टीम रहीं शामिल
1 अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद
2 हे0कानि0 सुरेन्द्र नेगी
3 कानि0 धनी राम