अल्मोड़ा: 01 वांरटी अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
     
पुलिस के कार्यवाही

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व
थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा वारण्टी ललित जोशी पुत्र अम्बादत्त जोशी निवासी ग्राम छानी पो0 मासी थाना चौखुटिया सम्बन्धित वाद संख्या 122/2022 धारा 323/504/506 भादवि जो काफी समय से माननीय न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था,जिसको सुरागरसी-पतारसी कर दिनांक 28/05/2024 को तड़ियाल बाखली चौखुटिया से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।