अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ( गुड्डू) ने एक बयान जारी किया।
कहीं यह बात
जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 2 वर्ष निराशाजनक रहे। भाजपा के 2 साल में बेरोजगारी,महंगाई बढ़ी है और महिलाओं का उत्तराखंड राज्य में उत्पीड़न बड़ा है। आज उत्तराखंड का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। पेपर लीक मामले में भाजपा के पदाधिकारी ही संलिप्त रहे। कहा कि उत्तराखंड की जनता लोकसभा में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।